Search

 
 
 

अबुआ आवासः तेजी से घर बनाने वाले 1430 लाभुकों को मिली तीसरी किस्त

 
Ranchi: अबुआ आवास के लाभुकों को दूसरी किस्त जारी करने का काम शुरू हो गया है. योजना के 66 प्रतिशत लाभुकों को दूसरी किस्त के 50 हजार रुपये दे दिये गये हैं. वहीं तेजी से आवास बनाने वाले करीब 1430 लाभुकों को तीसरी किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए गये हैं. राज्य सरकार ने दूसरी किस्त की राशि लोकसभा चुनाव के पहले ही जिलों को भेज दी थी. लेकिन आवास योजना में मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की वजह से जियोटैंगिग का काम प्रभावित हो रहा है. इसके साथ ही बालू की कमी की वजह से आवास निर्माण कार्य रुक सा गया है. जानकारी के अनुसार, करीब 30 हजार लाभुकों के आवास का निर्माण उस स्तर पर पहुंच गया है, जिस स्तर पर उन्हें तीसरी किस्त की एक लाख रुपये दिया जाये, लेकिन मनरेगाकर्मियों की हड़ताल के कारण जियोटैंगिग का कार्य नहीं पूरा होने के कारण उनके खाते में रुपये नहीं भेजे गए हैं. उल्लेखनीय है कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों को घर बनाने के लिए सरकार दो लाख रुपये की सहायता देती है. हेमंत सरकार ने इसी साल इस योजना की शुरुआत की थी. इसे भी पढ़ें -युवा">https://lagatar.in/bjp-will-show-its-strength-on-the-pretext-of-youth-aakrosh-rally/">युवा

आक्रोश रैली के बहाने भाजपा दिखायेगी ताकत, टॉप लीडर कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
1,30,831 लाभुकों को मिला दूसरी किस्तः हेमंत सरकार ने पहले चरण में दो लाख लोगों को अबुआ आवास देने का लक्ष्य रखा था. इनमें से 1,99,715 लोगों को अबुआ आवास स्वीकृत किए गए. 1,91,877 लोगों को पहली किस्त की राशि लोकसभा चुनाव से पहले उपलब्ध कराया गया था. पहली किस्त में लाभुकों को 30 हजार रुपये दिए गये थे. दूसरी किस्त की राशि के रूप में 50 हजार रुपये 1,30,831 लाभुकों को दिये गये हैं. यह कुल लाभुक का करीब 66 प्रतिशत है. कुल 1,42,144 आवासों का जियोटैगिंग का काम किया जा चुका है. किस्त जारी करने से पहले भौतिक निरीक्षणः योजना के लाभुकों को दूसरी किस्त जारी करने से पहले आवास निर्माण का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/rules-ignored-in-transfer-of-police-station-in-charge-in-jharkhand/">झारखंड

में थाना प्रभारियों के तबादले में की गयी नियमों की अनदेखी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही