- अबुआ आवास योजना में फंसा निर्माण कार्य
- 2023-24 के हजारों आवास आज भी अधूरे
- 2026-27 में राशि नहीं मिलने से लाभुक परेशान
Ranchi : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी अबुआ आवास योजना के तहत वित्त वर्ष 2023-24 में स्वीकृत लाखों आवासों का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा है. योजना के तहत पहली, दूसरी और तीसरी किस्त मिलने के बाद भी बड़ी संख्या में लाभुकों को अंतिम किस्त नहीं मिलने से घरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है.
2023-24 में राज्य में कुल 2 लाख आवासों का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 1,99,715 आवास स्वीकृत हुए. इनमें से 1,32,417 आवास ही पूर्ण हो सके. जबकि 62,667 आवास आज भी अधूरे पड़े हैं.
सबसे अधिक खराब स्थिति पश्चिमी सिंहभूम जिले की है, जहां केवल 38.38 प्रतिशत आवास ही पूरे हुए हैं. जबकि 6,116 आवास अधूरे पड़े हैं. इसके अलावा पलामू, गोड्डा और गढ़वा जिला का निर्माण कार्य भी काफी पीछे है.
लाभुकों का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 में नई राशि जारी नहीं होने के कारण मजदूरी, सामग्री और निर्माण कार्य रुक गया है. राज्य स्तर पर देखा जाए तो पहली किस्त पाने वाले लाभुकों के मुकाबले केवल 67.88 प्रतिशत आवास ही पूर्ण हो सके हैं. कई जिलों में तीसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास अधूरे हैं.
वित्त वर्ष 2023-24 के अबुआ आवास के आंकड़ें
| कुल लक्ष्य | 2,00,000 आवास |
| स्वीकृत | 1,99,715 आवास |
| पहली किस्त प्राप्त | 1,95,084 |
| तीसरी किस्त प्राप्त | 1,60,826 |
| पूर्ण आवास | 1,32,417 |
| अधूरे आवास | 62,667 |
| राज्य औसत पूर्णता दर | 67.88% |
इन जिलों में सबसे ज्यादा आवास हैं अधूरे
| जिला | अधूरे आवासों की संख्या |
| पश्चिमी सिंहभूम | 6116 |
| गिरिडीह | 5622 |
| पलामू | 5383 |
| गढ़वा | 4266 |
| गोड्डा | 4067 |
| रांची | 3812 |
| हजारीबाग | 3442 |
जिलावार अबुआ आवास योजना की स्थिति (वित्त वर्ष 2023-24)
| जिला | पूर्ण आवास | अधूरे आवास |
| पाकुड़ | 5430 | 1178 |
| पूर्वी सिंहभूम | 6352 | 1718 |
| सिमडेगा | 3380 | 957 |
| कोडरमा | 3549 | 1023 |
| रामगढ़ | 3193 | 940 |
| जामताड़ा | 4142 | 1348 |
| बोकारो | 6118 | 2137 |
| गुमला | 5509 | 1996 |
| खूंटी | 2775 | 1086 |
| साहिबगंज | 5533 | 2262 |
| रांची | 9253 | 3812 |
| लोहरदगा | 2239 | 942 |
| हजारीबाग | 8048 | 3442 |
| सरायकेला-खरसावां | 4352 | 1862 |
| दुमका | 6572 | 2846 |
| लातेहार | 3738 | 1641 |
| देवघर | 6769 | 2982 |
| चतरा | 5360 | 2389 |
| धनबाद | 5813 | 2652 |
| गिरिडीह | 11248 | 5622 |
| पलामू | 8074 | 5383 |
| गोड्डा | 5554 | 4067 |
| गढ़वा | 5606 | 4266 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 3810 | 6116 |
| कुल | 132417 | 62667 |
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment