Pravin Kumar Ranchi: झारखंड सरकार ने अबुआ आवास योजना के तहत 4.5 लाख परिवारों को तीन कमरों वाले पक्के मकान आवंटित करने का लक्ष्य रखा है. हालांकि योजना की धीमी प्रगति चिंता का विषय बनी हुई है. चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल 66.79% (3,00,574) आवास स्वीकृत हुए हैं, जबकि मात्र 44.27% लाभार्थियों को पहली किस्त दी गई है. वहीं पिछले वित्तीय वर्ष में 2 लाख मकानों का आवंटन किया गया था, लेकिन इनमें से केवल 2240 मकान (1.12%) ही पूरे हो सके. चालू वर्ष में भी निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है और अब तक केवल 2919 मकानों का काम पूरा हुआ है.
में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित [wpse_comments_template]
आवास योजना के चयन में फिसड्डी जिला
योजना के लाभुकों के चयन में सबसे फिसड्डी जिला में रांची, देवघर और गोड्डा शामिल है. कहा जा रहा है कि प्रशासनिक लापरवाही और चुनाव कार्यों में व्यस्तता के कारण इन जिलों में लक्ष्य पूरे नहीं हो सके, लेकिन पिछले वित्त वर्ष के योजना की सुस्ती आफसरों की कार्यशैली बयां करता है. सरकार अब लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर आवास आवंटित करने की तैयारी में है. योजना में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. अगले वर्षों में लक्ष्य हासिल करने के लिए निगरानी और कार्यान्वयन प्रक्रिया में सुधार करने की हिदायत विभाग के स्थर पर दी गयी है. 1.अबुआ आवास योजना की मुख्य विशेषताएं- मकान का डिज़ाइन -31 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तीन कमरे, रसोईघर और शौचालय 2.आर्थिक सहायता: -पांच किस्तों में 2 लाख की आर्थिक मदद 3.स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ाव -मकानों के साथ शौचालय का निर्माण अनिवार्य 4.भविष्य का लक्ष्य और बजट हेमंत सरकार ने 2027-28 तक 20 लाख परिवारों को मकान देने का लक्ष्य रखा है. इसके लिए चालू वित्त वर्ष में ₹4,831.83 करोड़ का बजट प्रस्तावित है. 5. जिलावार प्रदर्शन जिला का नाम लक्ष्य स्वीकृत आवास पाकुड़ 14,791 13,247 खूंटी 2,485 2,185 चतरा 23,385 19,743 कोडरमा 3,261 2,585 जामताड़ा 24,044 17,658 रांची 20,828 12,387 देवघर 12,023 7,550 गोड्डा 18,663 9,435 कुल 4,50,000 3,00,574 इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभामें अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित [wpse_comments_template]
Leave a Comment