Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एबीवीपी ने इंटर में नामांकन के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जमशेदपुर महानगर प्लस 2 कार्य प्रमुख शिव रंजन ने को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह को शुक्रवार ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विद्यार्थियों की कई समस्याएं बताई गई हैं. इसमें कहा गया है कि सत्र 2021-23 के लिए इंटर के कई विद्यार्थी नामांकन के लिए अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं. इनके आवेदन करने के लिए कॉलेज एक बार पुनः पोर्टल खोले. इसे भी पढ़ें : कपाली">https://wp.me/pd6imw-B8S">कपाली

थाना के पूर्व चालक जब्बार की मोचीराम चौक के पास गोली मारकर हत्या
वहीं, स्नातक के 2018-21 विद्यार्थियों के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा फॉर्म में लिए गए 100 रुपए शुल्क को दूसरी जगह समायोजित करने की मांग की है. मौके पर सोशल मीडिया संयोजक दीपक यादव, सोनारी मोहल्ला संयोजक महेश बेरा, साहिल सिंह, सौरभ पाठक और अन्य कार्यकर्ता कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही