Search

 
 
 

लातेहार : अभाविप ने चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

 
Latehar :  अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (अभाविप) ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाया. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश उरांव और झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश उरांव ने अभियान का नेतृत्व किया. मौके पर कमलेश उरांव ने कहा कि लोकतंत्र के इस सबसे बड़ा महापर्व में आप सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होंने सभी से घर से निकलकर मतदान करने की अपील की. कहा कि एक मतदान से देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकते हैं,  इसलिए आपलोग सभी अपने अपने बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही