- विधानसभा घेराव करने निकले ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
- हिरासत में लिए गए छात्र नेताओं को बस में बैठाया गया
- ABVP कार्यकर्ता बस को नहीं बढ़ने दे रहे आगे
- पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
- सड़कों पर लेटे छात्र
Ranchi : जेपीएससी-जेएसएससी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विधानसभा घेराव करने निकले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने सभी को बस में बैठा लिया है.
ऐसे में कुछ छात्र नेता बस के ऊपर चढ़कर नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं कुछ बस के आगे और पीछे सड़क पर लेट गए हैं, जिसकी वजह से पुलिस अपनी बस नहीं ले जा पा रही है. जब पुलिस बस को पीछे करके ले जाने की कोशिश कर रही है तो ABVP कार्यकर्ता बस को पकड़ कर खींच रहे हैं.
छात्र नेता टायर के पास सिर रखकर भी लेट जा रहे हैं. ABVP कार्यकर्ता और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो रही है. पुलिस डिटेन किये छात्र को ले जाने की पूरी कोशिश में है. धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाया जा रहा है. लेकिन छात्र अडिग है और बस को जाने नहीं दे रहे हैं.
काफी मुश्किल से पुलिस छात्रों को हटाकर धीरे धीरे बस को आगे बढ़ा रही है. 3 घंटे की मशक्कत के बाद बस सिर्फ 100 मीटर ही आगे बढ़ पायी है. विरोध-प्रदर्शन कर रहे एवीबीपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दूसरे बस में बैठाया जा रहा है.
करीब 3 से 3.30 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन दोनों बसों को थाने ले जाने में सफल रहा. दोनों बसों को अलग-अलग रास्तों से ले जाया गया. एक बस को पुराने विधानसभा भवन से सीधे जगन्नाथपुर थाना की ओर ले जाया गया. जबकि दूसरी बस को थोड़ा आगे ले जाकर पीछे की ओर मोड़ते हुए दूसरे रास्ते से थाने पहुंचाया गया.

बस के ऊपर चढ़कर छात्र नेता कर रहे नारेबाजी

पुराने विधानसभा के बाहर छात्र JPSC-JSSC की सीबीआई जांच की मांग कर रहे

बस के आगे विरोध प्रदर्शन करते छात्र
इससे पहले विधानसभा घेराव करने निकले ABVP के कार्यकर्ता पुराने विधानसभा के पास एकत्रित हुए और सड़क पर बैठकर नारेबाजी की. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई. हालांकि पुलिस ने कार्यकार्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया. सभी को पुराने विधानसभा के पास ही हिरासत में ले लिया गया है.

ABVP कार्यकर्ताओं को बस में बैठा रही पुलिस

पुराने विधानसभा के पास ही सभी को हिरासत में लिया गया

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल हैं तैनात

एबीवीपी के छात्र नेताओं को विधानसभा जाने से रोका

बस के आगे चढ़कर प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता

कार्यकर्ताओं को
बता दें कि ABVP के विधानसभा घेराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें