Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ABVP ने RU में की तालाबंदी, कुलपति ने परीक्षा की तारीख बढ़ाने का दिया आश्वासन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को रांची यूनिवर्सिटी में धरना दिया. छात्रों ने कहा कि सभी कॉलेजों में पीजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा 7 जून से होनी है, लेकिन अबतक कई डिपार्टमेंट में पीजी सेमेस्टर 4 की मिड सेमेस्टर की परीक्षा खत्म नहीं हुई है. ऐसे में विद्यार्थी प्रैक्टिकल बनाएं, असाइनमेंट बनाएं या एंड सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी करें. उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है.

सुबह 11 से शाम 5 बजे तक जमे रहे विद्यार्थी

ABVP कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और तालाबंदी भी की. सैकड़ों छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तालाबंदी कर आंदोलन में बैठे रहे. इस दौरान विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि बिना कुलपति के लिखित आश्वासन या नोटिफिकेशन के वे लोग प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे.

कुलपति के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म

अंत में ABVP का प्रतिनिधिमंडल कुलपति के बुलावे पर बातचीत करने के लिए उनके चेंबर में गया, जिसमें कुलपति और विश्वविद्यालय पदाधिकारियों से थोड़ी नोक-झोंक भी छात्र प्रतिनिधियों की हुई. वार्ता के क्रम में कुलपति ने आश्वस्त किया कि जो तारीख परीक्षा के लिए निर्धारित की गई है, उसे निरस्त किया जाएगा और नया नोटिफिकेशन निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें – राज्यसभा">https://lagatar.in/notification-issued-for-rajya-sabha-elections-voting-in-two-seats-of-jharkhand-on-june-10/">राज्यसभा

चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों पर 10 जून को मतदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही