Search

 
 
 

छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में ABVP मांडर ने किया प्रदर्शन, बोले - छात्रों को नौकरी चाहिए, लाठी नहीं

विधानसभा घेराव के दौरान JPSC-JSSC रिफॉर्म की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मांडर इकाई ने सोमवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की.
 

Ranchi: विधानसभा घेराव के दौरान JPSC-JSSC रिफॉर्म की मांग कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मांडर इकाई ने सोमवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रों पर लाठीचार्ज की घटना की निंदा की. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्र पढ़ाई और रोजगार की मांग कर रहे हैं. ऐसे में उनपर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है. 


कार्यकर्ताओं ने छात्रों को नौकरी चाहिए, लाठी नहीं जैसे नारे लगाए. एबीवीपी के संयोजक उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि सोमवारी व्रत के बावजूद वे छात्रों के समर्थन में आंदोलन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई को देखकर वे आंदोलन में शामिल होने के लिए सड़क पर उतरे. संगठन ने छात्रों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

 

परीक्षा में गड़बड़ी की जांच की मांग

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने JPSC-JSSC परीक्षा प्रक्रिया में सुधार के साथ सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की. संगठन ने कहा कि यदि परीक्षा में गड़बड़ी साबित होती है तो ऐसी परीक्षा को रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा कराई जाए. इसके अलावा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और बेरोजगार युवाओं को समय पर पारदर्शी तरीके से नियुक्ति देने की मांग भी उठाई गई.

 

मौके पर जिला संयोजक दीपक कुमार सिंह, नगर मंत्री रोहित शाह, मंत्री रवीना उरांव, शिवम ठाकुर, आंचल सिंह, मोहित गुप्ता, निधि कुमारी, शिव गुप्ता, सुकेश कुमार, शिवम लोहार, अंकित मुंडा समेत कई विद्यार्थी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही