Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ABVP ने शहीद ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् रांची महानगर द्वारा शहीद चौक पर दीप प्रज्वलन कर मां भारती के सच्चे सपूत वीर क्रांतिकारी शहीद ए-आजम वीर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को याद किया गया. मौके पर वक्ता प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक रोहित दुबे ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीद दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. मां भारती के इन वीर सपूतों की शहादत ने करोड़ों युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन के लिए प्रेरित किया, इनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा. बता दें कि आजादी की लड़ाई के वक्त जब ‘पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड डिस्ट्रीब्यूट बिल’  के खिलाफ भगत सिंह और उनके साथियों ने असेंबली में बम फेंके थे. तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इसी आरोप में फांसी की सज़ा सुनाई गई और जन आक्रोश से घबरा कर अंग्रेजी हुकूमत की सरकार ने तय वक्त से एक दिन पहले 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी थी. वहीं अगले वक्ता रांची जिला संयोजक प्रेम प्रतीक केशरी ने कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की वीरता एवं योगदान को शब्दों में वर्णित करना सम्भव नहीं है. देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती हैं,वहीं हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भारतीय क्रांतिकारी वीर शहीदों की शहादत दिवस पर श्रधंजलि सुमन अर्पित कर एवं दीपप्रज्वलन कर भारत मां की हमेशा रक्षा करने का प्रण लेते हैं. मौके पर प्रदेश सह-कार्यालय सह मंत्री सुभम पुरोहित,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रोहित दुबे, जिला संयोजक प्रेम प्रतीक, आनंद कुमार, खुशबू हेंब्रम, पूजा कुमारी, अभिषेक रंजन, गौरव कुमार,राजीव कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-इजराइल">https://lagatar.in/not-farmers-going-to-israel-all-were-bjp-workers-who-have-vehicles-like-fortuner-safari-hemant-soren/">इजराइल

जाने वाले किसान नहीं, सभी भाजपा कार्यकर्ता थे, जिनके पास फॉरच्यूनर, सफारी जैसी गाड़ियां हैं :  हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही