Search

 
 
 

रांचीः एबीवीपी ने नुक्कड़ नाटक से बताया स्वामी विवेकानंद के सपनों का भारत

 
Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मारवाडी़ कॉलेज इकाई ने शनिवार को नुक्कड़ नाटक किया. नुक्कड़ नाटक में स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत के बारे में बताया गया. छात्रों को यह बताया गया कि स्वामी विवेकानंद के सपनों के भारत में राष्ट्र निर्माण का मतलब मनुष्यता का निर्माण था. कार्यक्रम मारवाडी़ कॉलेज के अलावा रांची विश्वविद्यालय के लीगल स्टडीज और डोरंडा कॉलेज में किया गया. मौके पर प्रदेश सह छात्रा प्रमुख दिशा दित्या ने बताया कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है. विद्यार्थी परिषद कॉलेज परिसर में साल भर काम करने वाला छात्र संगठन है. परिषद का मानना है कि छात्रशक्ति ही राष्ट्रशक्ति होती है. विद्यार्थी परिषद का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है. छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है एवं शैक्षिक परिवार की कल्पना विद्यार्थी परिषद का मूल चिंतन है. जिस पर आज भी चल रही है. स्थापना काल से ही इस संगठन ने छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और कई देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है. आज के समय में छात्राओ ने समाज जीवन के हर क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित की है . सेना, राजनीति, व्यवसाय हर क्षेत्र में छात्राएं आगे हैं. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-vacancy-for-8612-posts-in-ibps-regional-rural-bank-apply-like-this/">रांचीः

आईबीपीएस रीजनल रूरल बैंक में 8612 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही