Search

 
 
 

धनबाद में 12 हजार पौधे लगाएगी अभाविप, 1 से 15 जुलाई तक चलेगा अभियान

 
Dhanbad : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-lord-jagannaths-rath-yatra-will-leave-from-jodaphatak-temple-on-july-1/">(Dhanbad)

ज़िले में 12 हजार पौधे लगाएगी. अभियान की शुरुआत 1 जुलाई को होगी. यह निर्णय 19 जून को परिषद की धनबाद जिला कमेटी की गोविंदपुर में हुई बैठक में लिया गया. अभियान को सफल बनाने के लिए कमेटी कर गठल किया गया. इसमें मोहित पांडे जिला प्रभारी, जबकि रामानुज घाटी जिला सह प्रभारी बनाए गए. विभाग सह संयोजक शिवम सिंह ने कहा कि परिषद ने पूरे देश में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्‍य तय किया है. पौधरोपण कार्यक्रम 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा. उन्‍होंने कहा कि पेड़-पौधे हमे ऑक्सीजन देते हैं. ऑक्‍सीजन की कमी के कारण कोरोना काल में बड़ी संख्‍या में मरीजों की मौत हो गई. वैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और पर्यावरण में पर्याप्त ऑक्सीजन उत्सर्जित हो, इसी सोच के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पौधरोपण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है. अभावि‍प की बीबीएमकेयू शाखा के संयोजक सहदेव रवानी ने कहा कि आज विकास के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है. वातावरण में ऑक्‍सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए हरियाली और पेड़-पौधे जरूरी हैं. बैठक में अभावि‍प के धनबाद महानगर मंत्री नीरज निखिल, बलियापुर नगर मंत्री सुधांशु प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्‍य मनोरंजन सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-on-june-21-bjp-will-celebrate-yoga-day-at-three-places-in-each-division/">

धनबाद : 21 जून को प्रत्येक मंडल में तीन जगहों पर योग दिवस मनाएगी भाजपा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही