Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अकादमिक विश्वसनीयता ही संस्थागत ब्रांड का निर्माण करेगी : कुलपति

Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 15वां स्थापना दिवस मनाया गया. कुलपति प्रोफेसर क्षितिज भूषण दास ने कहा कि केवल अकादमिक विश्वसनीयता ही संस्थागत ब्रांड का निर्माण करेगी. विश्वविद्यालय को अपने अनुसंधान के माध्यम से समाज में बौद्धिक संपदा का योगदान करते रहना चाहिए. सभी को एक कुशल कार्य संस्कृति स्थापित करने और विश्वविद्यालय के विकास के लिए लक्ष्य निर्धारित कर काम करने की जरूरत है.

विभिन्न खेलों का आयोजन

मौके पर विश्वविद्यालय में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया. स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने खेल प्रतियोगिता में सबसे अधिक पुरस्कार जीते. स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस और अन्य स्कूलों को विभिन्न श्रेणियों में विजेता के साथ उपविजेता का पुरस्कार दिया गया. विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया. खेलकूद के अलावा कविता, निबंध, चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिए गये. समारोह में प्रो. जेएन नायक, रजिस्ट्रार डॉ. एसएल हरिकुमार, प्रो. मनोज कुमार , आरके डे समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – पांच">https://lagatar.in/naxalite-sheetal-mochi-arrested-with-reward-of-five-lakhs/">पांच

लाख का इनामी नक्सली शीतल मोची गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही