Search

 
 
 

संत अल्बर्ट कॉलेज रांची में शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ

 
Ranchi: संत अल्बर्ट कॉलेज, रांची में शनिवार से शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मिस्सा बलिदान, दीप प्रज्वलन, स्वागत संबोधन, अवार्ड कार्यक्रम के साथ ही अतिथियों का संबोधन हुआ. समारोह के प्रथम चरण में मिस्सा पूजा संपन्न हुआ, जिसके मुख्य आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो थे. दूसरे चरण में विधिवत रूप से सत्र का शुभारंभ किया गया. अतिथियों के दीप प्रज्वलन के पश्चात रेक्टर फादर अजय खलखो के द्वारा स्वागत संबोधन किया गया.

प्रकृति में ही ईश्वर वास करता है

कॉलेज के प्रेसिडेंट जोन क्रास्ता ने सत्र के मूल विषय प्रकृति में परमात्मा के संवाद में कहा कि आज प्रकृति और मानवता एक दूसरे के लिए बहुत जरूरी है. प्रकृति में ही ईश्वर वास करता है. समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के चांसलर व रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो, विशिष्ट अतिथि कॉलेज के वाईस चांसलर व खूंटी के धर्माध्यक्ष विनय कंडुलना और रांची महाधर्मप्रांत के ऑक्सीलियरी बिशप थिओडोर मस्करन्स मौजूद थे. डॉ. फादर चंद्रकांत कुमार ने बौद्धिक ध्यान के विभिन्न स्तरों को बारीकी से समझाया. इसे भी पढ़ें – वाशिंगटन:">https://lagatar.in/washington-along-with-russia-ukraine-is-also-responsible-for-the-attack-on-the-nursing-home-united-nations/">वाशिंगटन:

नर्सिंग होम पर हुए हमले के लिए रूस के साथ यूक्रेन भी जिम्मेदार : संयुक्त राष्ट्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही