Search

 
 
 

झारखंड शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के दो कारोबारी गिरफ्तार

तैनाती की गयी.
 

 Ranchi :  झारखंड में 70 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है. सोमवार को एसीबी की टीम ने ओम साईं कंपनी के डायरेक्टर अतुल कुमार सिंह और मुकेश मनचंदा को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार दोनों व्यक्ति छत्तीसगढ़ के रहने वाले है. इससे पहले एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दो जुलाई को प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया था.

 

0 मई को दर्ज हुए कांड संख्या 09/25 के तहत दोनों व्यक्तियों गिरफ्तार किया गया है. यह शराब घोटाले में एसीबी द्वारा की गई दसवीं गिरफ्तारी है.

 

इस घोटाले की जड़ें छत्तीसगढ़ में हुए इसी तरह के घोटाले से जुड़ी हुई है. गिरफ्तार कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने ही प्रिज्म होलोग्राफी और उसके निदेशक विधु गुप्ता को झारखंड में अवैध जनशक्ति मॉडल के सक्रिय संचालक के रूप में पेश किया था.

 

इस घोटाले में आबकारी लाइसेंस धारकों और झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) की निविदाओं के लिए विधु गुप्ता की एजेंसी के माध्यम से फर्जी जनशक्ति की लगातार तैनाती की गयी. सार्वजनिक धन का गबन करने के लिए फर्जी दस्तावेजों और बढ़ाये गये वेतन दावों का भी इस्तेमाल किया गया. 

 

जांच में यह भी सामने आया है कि विधु गुप्ता के नियंत्रण में ठेकेदारों, आबकारी अधिकारियों और जनशक्ति एजेंसियों को शामिल करते हुए विभिन्न राज्यों में एक संरचित नेटवर्क काम कर रहा था. यह गिरफ्तारी झारखंड शराब घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जा रही है. आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही