Search

 
 
 

पलामू में शिक्षा विभाग के घूसखोर पदाधिकारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार

 
Palamu: शिक्षा विभाग का एक पदाधिकारी नौ हजार रुपए रिश्वत लेते गुरुवार को गिरफ्तार हुआ है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शिक्षा विभाग पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. बच्चन जिला के नावाबाजार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि वादी से स्पष्टीकरण के जवाब के साथ फिर से उसका वेतन शुरू करने के एवज में रिश्वत की मांग की गयी थी. वादी रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बच्चन कुमार बिना पैसे के काम नहीं कर रहा था. उसके बाद वादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में बच्चन कुमार पंकज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पलामू प्रमंडलीय एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद वादी के साथ मिलकर एसीबी ने बच्चन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. गुरुवार को जब वादी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को रिश्वत की रकम दी, तो सादे वेश में वहां मौजूद एसीबी की टीम ने बच्चन कुमार को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-formed-a-committee-of-six-lawyers-will-give-report-on-water-harvesting/">हाईकोर्ट

ने गठित की छह वकीलों की कमिटी, वाटर हार्वेस्टिंग पर देगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही