Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ACB ने तमाड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

  • एसीबी से मिली थी पीडीएस दुकानों से अवैध वसूली करने की शिकायत
Ranchi :  तमाड़ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चैल को एसीबी ने दस हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, अभिजीत चैल जन-वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों से अवैध वसूली करते थे. एसीबी ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र के धनंजय साहू ने लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में उन्होंने बताया था कि पैतृकगांव परसा में उनके नाम से सरकारी जन वितरण प्रणाली की दुकान है, जो 1989 से संचालित हो रहा है. वर्तमान समय में तमाड़ प्रखंड में अभिजित चैल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभार में है. पीडीएस दुकानों से अभिजीत चैल अवैध रूप से तीन हजार रूपये प्रति माह रिश्वत की वसूली कर रहे हैं. शिकायत में धनंजय ने कहा कि प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिजीत चैल आठ मार्च को दुकान आये और पीडीएस दुकान चलाने के लिए बीस हजार रूपये रिश्वत की मांग की. एसीबी ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की. जांच में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने दस हजार रुपया घूस लेते हुए प्रभारी प्रखंड पदाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही