Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को ACB ने 35 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Ranchi :  भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को एसीबी की रांची ब्रांच की टीम ने रातू थाना के सब इंस्पेक्टर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. एसीबी की टीम ने सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह को 35 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि सत्येंद्र सिंह ने केस डायरी मैनेज करने के नाम पर घूस की मांग की थी. हालांकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था. जिसके बाद उसने इसकी शिकायत एसीबी से की. एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में एसीबी ने घूस मांगे जाने की बात सही पायी. इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही