Search

 
 
 

एसीबी ने लातेहार-रामगढ़ से दो घूसखोरों को किया गिरफ्तार

 
Ranchi: घूसखोर कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की टीम ने बुधवार को दो कार्रवाई की हैं. पहली कार्रवाई एसीबी पलामू की टीम ने लातेहार जिले के चटकपुर पंचायत के सचिव अनेश्वर प्रसाद को चार हजार रूपया घूस लेते गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी तरफ एसीबी हजारीबाग एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ अंचल कार्यालय में प्रतिनियुक्ति चौकीदार अनिल कुमार महली को दस हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया. चौकीदार अनिल कुमार महली के द्वारा वादी प्रेम शंकर मेहता से उनके जमीन में नाम ऑनलाइन चढ़ाने और ऑनलाइन रसीद निर्गत करने के नाम पर दस हजार रूपया घूस मांगी गई थी. वहीं पंचायत सचिव अनेश्वर प्रसाद के द्वारा कूप मरम्मति का पैसा निकालने के नाम पर चार हजार रूपये घूस की मांग की गई थी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/umbrellas-were-presented-to-the-rural-disabled-children-who-came-to-chaibasa-to-study/">चाईबासा

आकर पढ़ने वाले ग्रामीण असमर्थ बच्चों को भेंट किया छाता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही