Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांच को आंच क्या, एसीबी जांच का स्वागत है : रघुवर दास

Advertisement
Advertisement
Ranchi : टी-शर्ट, टॉफी घोटाले की एसीबी जांच पर पूर्व सीएम रघुवर दास ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा - खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे. उन्होंने कहा कि हमने 5 साल ईमानदार सरकार और ईमानदार प्रशासन दिया है. इसके बावजूद अगर किसी को लगता है कि कोई गड़बड़ी हुई है, तो किसी भी जांच का मैं स्वागत करता हूं. सांच को आंच क्या. इस सरकार ने विधानसभा में स्वयं स्वीकार किया था कि इस मामले में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है. रघुवर ने कहा कि अभी हाल के दिनों में ही मैंने सरकार पर कुछ गंभीर सवाल उठाये थे, शायद निशाना सही जगह लगा है.

सरकार ने टॉफी-टीशर्ट घोटाले की एसीबी जांच की दी है अनुमति

गौरतलब है कि हेमंत सरकार ने गुरुवार की देर शाम मामले की एसीबी से जांच करने की अनुमति दी है. यह अनियमितता झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह,  2016 से जुड़ी है. झारखंड राज्य स्थापना दिवस,  2016 के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम और विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बीच टी -शर्ट और मिठाई तथा टॉफी वितरण में बरती गयी अनियमितता की बात सामने आयी थी. इस कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं से संबंधित अनियमितता की मिली शिकायतों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने एसीबी से जांच कराने की अनुमति दी है. बता दें कि इस अनियमितता को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका सुनवाई के लिए विचाराधीन है. इसे भी पढ़ें – मोरहाबादी">https://lagatar.in/consent-on-two-alternative-sites-selected-in-morhabadi-jitch-on-third/">मोरहाबादी

में चयनित दो वैकल्पिक स्थलों पर रजामंदी, तीसरे पर जिच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही