Search

सरायकेला में अवैध बालू स्टोरेज मामले में माइनिंग अफसर के खिलाफ ACB जांच शुरु

Jamshedpur: कोल्हान प्रमंडल की एसीबी, प्रमंडलीय कार्यालय जमशेदपुर ने सरायकेला- खरसावां के माइनिंग अफसर ज्योति शंकर सतपथी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. उन पर 10-10 लाख रुपये लेकर बालू का स्टोरेज लाइसेंस देने का आरोप है. यह आरोप एक स्वयंसेवी संस्था की तरफ से लगाया गया है.
 
जानकारी के मुताबिक एसीबी, जमशेदपुर ने डीएमओ को नोटिस भेजकर अलग-अलग लोगों और कंपनियों को बालू का स्टोरेज लाइलेंस देने के बारे में तीन अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी मांगी है. 

जांच का जिम्मा एसीबी के इंस्पेक्टर कल्याण बिरूली को सौंपा गया है. जांच टीम ने डीएमओ कार्यालय में जाकर साक्ष्य जुटाये हैं. 

उल्लेखनीय है कि सरायकेला-खरसावां में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उत्खनन कर स्टोरेज किया गया. जिसके बाद महंगी कीमत पर आम लोगों को बालू उपलब्ध कराया गया. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही