Search

 
 
 

ACB मांग रही बयान, पंकज मांग रहे सुरक्षा, स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट सुरक्षा बढ़ाना उचित

 
Vinit Abha Upadhyay Ranchi  :  रघुवर दास सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर बाउरी, नीरा यादव, लुइस मरांडी और रणधीर कुमार सिंह के खिलाफ एसीबी आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही है. इस कड़ी में एसीबी ने शिकायतकर्ता पंकज यादव को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था. लेकिन बयान दर्ज करवाने से पहले पंकज यादव ने एसीबी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की चिंता जाहिर की है. पंकज यादव ने एसीबी को लिखे पत्र में कहा है कि उन्होंने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत की है, वह काफी प्रभावशाली और भ्रष्ट है. अगर वह पांचों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ गवाही देते हैं तो उनके और उनके परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ायी जाये. अपने पत्र के साथ पंकज ने स्पेशल ब्रांच की एक रिपोर्ट भी एसीबी को दी है. जिसमें यह कहा गया है कि पंकज यादव की मौजूदा सुरक्षा पर्याप्त नहीं है, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ायी जानी चाहिए.

हेमंत सरकार की कैबिनेट ने ACB को पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच की दी थी मंजूरी

दरअसल पिछले वर्ष हेमंत सरकार की कैबिनेट ने पांच पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) को जांच की मंजूरी दे दी थी. झारखंड हाईकोर्ट में वर्ष 2020 में पंकज कुमार यादव ने रघुवर सरकार में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव, अमर बाउरी, लुइस मरांडी और रणधीर सिंह की संपत्ति की जांच के लिए एक जनहित याचिका दाखिल की थी. याचिका में कहा गया कि रघुवर सरकार के पूर्व मंत्रियों ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. इनकी संपत्ति में मंत्रित्व कार्यकाल के दौरान 200 प्रतिशत से लेकर 1000 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है. इसलिये उक्त सभी लोगों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए और इनके कार्यकाल में हुए निर्णयों की जांच भी एसीबी से करवानी चाहिए.

जनहित याचिका में जो दस्तावेज कोर्ट को दिये गये हैं, उसके मुताबिक पांचों पूर्व मंत्रियों की संपत्ति का विवरण इस प्रकार है -

नाम 2014 में संपत्ति 2019 में संपत्ति वृद्धि वृद्धि का प्रतिशत
नीलकंठ सिंह मुंडा 1. 46 करोड़ 4.35 करोड़ 2. 98 करोड़ 198
अमर बाउरी 7.33 लाख 89.41 लाख 82. 07 लाख 1118
लुइस मरांडी 2. 55 करोड़ 9.06 करोड़ 6.81 करोड़ 303
नीरा यादव 80. 59 लाख 3. 56 करोड़ 2. 85 करोड़ 353
रणधीर कुमार सिंह 78.92 लाख 5. 06 करोड़ 4. 27 करोड़ 541  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही