Search

 
 
 

लोहरदगा रजिस्ट्री ऑफिस में एसीबी की छापेमारी, एक गिरफ्तार

 
Ranchi :  लोहरदगा जिला के रजिस्ट्री ऑफिस में रांची एसीबी की टीम ने छापेमारी करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने गुरुवार को रजिस्ट्री ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप कुमार को पांच हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जमीन रजिस्ट्री के नाम पर अलीमुद्दीन अंसारी नाम के व्यक्ति से कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. जिसके बाद इसकी शिकायत एसीबी से की गई थी. एसीपी ने मामले का सत्यापन कराया सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही