Search

खास महाल जमीन मामले में ACB ने आईएएस विनय चौबे पर मुकदम चलाने की अनुमति मांगी

Ranchi : हजारीबाग के खास महाल जमीन की बंदोबस्ती अवैध तरीके से करने के मामले में एसीबी ने सरकार से आइएएस विनय चौबे के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है. जिस वक्त यह गड़बड़ी हुई, उस वक्त विनय चौबे हजारीबाग के डीसी थे. अभी वह इसी मामले में जेल में बंद हैं. गिरफ्तारी के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था.
 
एसीबी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में विनय चौबे.

Ranchi : हजारीबाग के खास महाल जमीन की बंदोबस्ती अवैध तरीके से करने के मामले में एसीबी ने सरकार से आइएएस विनय चौबे के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है. जिस वक्त यह गड़बड़ी हुई, उस वक्त विनय चौबे हजारीबाग के डीसी थे. अभी वह इसी मामले में जेल में बंद हैं. गिरफ्तारी के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था. 

जानकारी के मुताबिक एसीबी में विनय चौबे के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं. इनमें एक मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी है. इसके अलावा शराब घोटाला और सेवायत भूमि की खरीद-बिक्री से जुड़ा मामला भी एसीबी में दर्ज है. 

विनय चौबे पर आरोप है कि सरकारी खास महाल भूमि का दुरुपयोग किया गया, जमीन का स्वरूप बदलकर उसे निजी लोगों को देने में मदद की. इसके साथ ही उन्होंने हजारीबाग में उपायुक्त (डीसी) रहते हुए कथित वन भूमि का घोटाला भी किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही