Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विनय सिंह की जब्त सामान वापसी मामले में एसीबी ने जवाब के लिए मांगा समय

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह की जब्त सामान को रिलीज करने की मांग वाली याचिका पर एसीबी कोर्ट में सुनवाई हुई.
Advertisement
Advertisement
  • नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं विनय कुमार सिंह

Ranchi : झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह की जब्त सामान को रिलीज करने की मांग वाली याचिका पर एसीबी कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के जवाब पर विनय कुमार सिंह की ओर से अपना प्रति उत्तर दिया गया. इसका जवाब दाखिल करने के लिए एसीबी ने कोर्ट से समय मांगा.

 

दरअसल  शराब घोटाला मामले में छापेमारी के दौरान एसीबी की टीम ने विनय कुमार सिंह की कई संपत्ति को जब्त कर लिया था. विनय कुमार सिंह ने कोर्ट से इन जब्त सामानों की वापसी का आग्रह किया है.

 

बता दें कि विनय कुमार सिंह शराब घोटाला, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और हजारीबाग के वनभूमि घोटाला मामले के आरोपी हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही