Search

 
 
 

IAS विनय चौबे से पूछताछ के लिए ACB ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किए गए वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे से ACB पूछताछ करना चाहती है. बुधवार को ब्यूरो ने एसीबी की विशेष अदालत से यह आग्रह किया है कि विनय चौबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए.
 

Ranchi: शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार किए गए वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे से ACB पूछताछ करना चाहती है. बुधवार को ब्यूरो ने एसीबी की विशेष अदालत से यह आग्रह किया है कि विनय चौबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति दी जाए. ACB द्वारा रिमांड मांगे जाने का विनय चौबे के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है. ACB ने सात दिनों की रिमांड मांगी है. हालांकि कोर्ट ने अभी रिमांड पर कोई आदेश नहीं दिया है. फिलहाल विनय चौबे को न्यायिक हिरासत में रखा गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही