Search

 
 
 

IAS अमित कुमार को ACB ने फिर किया तलब, मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया

एसीबी जांच में पता चला है कि IAS अमित कुमार जब उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी थी. लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
 

Ranchi : एसीबी झारखंड शराब घोटाले मामले की जांच में तेजी से जुटी हुई है. एसीबी ने सोमवार को कामर्शियल टैक्स कमिश्नर व पूर्व में उत्पाद विभाग में कमिश्नर के रूप में योगदान दे चुके IAS अधिकारी अमित कुमार को पूछताछ के लिए एक बार फिर नोटिस दिया है. एजेंसी ने उन्हें मंगलवार को एसीबी मुख्यालय पहुंचकर पूछताछ में शामिल होने को कहा है. एसीबी ने IAS अमित से पिछले सप्ताह भी पूछताछ की थी. अमित से पहले इस मामले में IAS मुकेश कुमार, मनोज कुमार, जमशेदपुर के DC कर्ण सत्यार्थी से भी एसीबी पूछताछ कर चुकी है.


एसीबी जांच में पता चला है कि IAS अमित कुमार जब उत्पाद विभाग के आयुक्त थे, तब विजन और मार्शन नाम की कंपनियों में से एक की बैंक गारंटी फर्जी थी. लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. उल्लेखनीय है कि झारखंड में हुए शराब घोटाले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराई है. इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय आईएएस अधिकारी विनय चौबे की हुई थी. एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की, जिसकी वजह से 38.44 करोड़ का शराब घोटाला हुआ.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही