Search

 
 
 

ACB की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति केस में विनय सिंह को किया गिरफ्तार

विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह को एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. विनय सिंह को इस केस में रिमांड करने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
 

Ranchi :  विनय चौबे के हजारीबाग डीसी रहते हुए वन भूमि घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनय सिंह को एसीबी ने कांड संख्या 20/2025 में गिरफ्तार (रिमांड) कर लिया है. विनय सिंह को इस केस में रिमांड करने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. क्योंकि फिलहाल वह 4 मामलों में आरोपी हैं और सिर्फ शराब घोटाला से जुड़े एक मामले में उन्हें राहत मिली है. अन्य मामलों में उन्हें जमानत लेनी होगी. सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद ही वह जेल की सलाखों से बाहर निकल पाएंगे.

 

विनय सिंह के विरुद्ध ACB में तीन मुकदमे दर्ज हैं. वहीं एक मामला रांची के जगन्नाथपुर थाना में दर्ज है. जिस मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है, वह केस आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है. यह केस एसीबी ने पिछले महीने दर्ज किया था. आय से अधिक संपत्ति से जुड़े केस में IAS विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह, उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, विनय चौबे के साले शिपीज त्रिवेदी, उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी और विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी नामजद अभियुक्त हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही