Search

 
 
 

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त गजेंद्र सिंह से पूछताछ करेगी ACB, 7 दिनों की रिमांड मांगी

एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसीबी की विशेष अदालत से गजेंद्र सिंह को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने का आग्रह किया है.
 

Ranchi :  झारखंड शराब घोटाला के आरोप में गिरफ्तार उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त गजेंद्र सिंह से भी ACB पूछताछ करना चाहती है. बुधवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने एसीबी की विशेष अदालत से गजेंद्र सिंह को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति देने का आग्रह किया है. जिसका गजेंद्र सिंह के अधिवक्ताओं ने विरोध किया है. हालांकि कोर्ट ने अभी रिमांड पर कोई आदेश नहीं दिया है. बता दें कि फिलहाल गजेंद्र सिंह न्यायिक हिरासत में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही