Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनता से जुड़े मुद्दों के निष्पादन में तेजी लाएं : डॉ. नीरा यादव

Advertisement
Advertisement
Bokaro: बोकारो परिसदन में शुक्रवार को विधानसभा की याचिका समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता याचिका समिति के प्रभारी सभापति विधायक डॉ. नीरा यादव ने किया. उनके साथ समिति सदस्य गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल और ग्लेन जोसेफ गालस्टेन थे. डॉ. नीरा यादव ने कहा कि जनता से जुड़े जन मुद्दों के निष्पादन में प्रशासनिक अधिकारी तेजी लाएं. आपस में संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य निष्पादित करें. इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें. समिति ने जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित 45 मामलों पर क्रमवार सुनवाई की. जिसमें जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 2 मामला, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 2, योजना शाह वित्त विभाग से संबंधित 1, कृषि एवं पशुपालन विभाग से संबंधित 2, खान एवं भूतत्व विभाग से संबंधित 2, जल संसाधन विभाग से संबंधित 1 और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से 3, ऊर्जा (बिजली) विभाग से संबंधित 3, वन एवं पर्यावरण विभाग से संबंधित दो, गृह कार्य विभाग से संबंधित 18, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित 1, उद्य़ोग विभाग से संबंधित 1 और राजस्व विभाग से संबंधित 9 मामला शामिल था. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-told-putin-todays-era-is-not-of-war-putin-said-we-understand-your-concern/">पीएम

मोदी ने पुतिन से कहा- आज का युग युद्ध का नहीं, पुतिन बोले- हम समझते हैं आपकी चिंता
बैठक में डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन, डीडीसी कीर्तीश्री जी, अपार समाहर्ता सदात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, जिला भू र्जन पदाधिकारी जेम्स सुरीन, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विवेक सुमन, जिला शिक्षा पदाधिकारी  प्रबला खेस, जिला शिक्षा अधीक्षक मो. नुर आलम, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार और सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक रविशंकर मिश्रा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/jmms-attack-on-bjp-and-ajsu-said-raj-bhavan-should-give-the-purpose-of-ec-soon/">झामुमो

का बीजेपी और आजसू पर हमला, कहा- राजभवन जल्द दे EC का मंतव्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही