Search

 
 
 

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर हादसा, मालगाड़ी के आगे कूदा युवक, मौत

डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर आज रविवार को एक युवक अचानक मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.
 

 Medininagar :  डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर आज रविवार को एक युवक अचानक मालगाड़ी के आगे कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी.


घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी जवान मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान पूर्वडीहा गांव के रहने निवासी रंजीत दूबे (पिता- हरेंद्र दूबे)के रूप में हुई है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस समय हुई , जब यात्री प्लेटफॉर्म पर मौजूद थे. इसी दौरान एक युवक अचानक ट्रेन के नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.


इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया. फिलहाल युवक की पहचान कराने और घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही