Search

 
 
 

झरिया में रोपवे काटने के दौरान हादसा : एक लोहा चोर की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आउटसोर्सिंग पत्थर डंपिंग के बगल में स्थित सेल का रोपवे काटने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
 
  • सुदामडीह थाना की पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad :    झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र सोमवार की देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. यहां आउटसोर्सिंग पत्थर डंपिंग के बगल में स्थित सेल का रोपवे काटने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

लोहा काटते समय हुआ हादसा 

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कथित रूप से लोहा चोरी करने के इरादे से ऊंचाई पर चढ़कर रोपवे काट रहे थे. इस दौरान संतुलन बिगड़ने से एक युवक ऊंचाई से गिर गया और बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 

वहीं, दो अन्य युवक भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक और घायल युवक बनियाहीर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार की सुबह सुदामडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार की सुबह सुदामडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की उदासीनता पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में बीते कुछ महीनों से रोपवे, रेलवे स्क्रैप और अन्य औद्योगिक संपत्तियों से लोहा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन पुलिस हाथ पे हाथ धरे बैठी है. अब तक पुलिस ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही