Search

सरहुल उल्लास के बीच हादसा, फिरायालाल चौक के पास बना स्वागत मंच टूटा, कई घायल

Ranchi: राजधानी रांची में आज प्रकृति पर्व सरहुल के उल्लास के बीच एक बड़ा हादसा हो गया. शहर के फिरायालाल चौक के पास शोभा यात्रा के स्वागत के लिए बनाया गया एक बड़ा मंच अचानक भरभरा कर गिर गया. इस घटना में मंच पर मौजूद और नीचे खड़े 5-6 लोग चोटिल हो गए हैं. घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

 

तेज बारिश और आंधी बनी हादसे की वजह

मौसम विभाग ने पहले ही रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था. दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण मंच की संरचना कमजोर हो गई और तेज हवा व बारिश के कारण मंच सहन नहीं कर सका, जिससे यह हादसा हुआ. यह मंच विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा शोभा यात्रा के भव्य स्वागत और श्रद्धालुओं के लिए गुड़, चना और पेयजल की व्यवस्था के लिए तैयार किया गया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp