Search

 
 
 

रामगढ़ घाटी में हादसा, डिवाइडर तोड़ते हुए पलटा टेलर, सात किलोमीटर लंबा जाम लगा

 
 Ranchi/Ramgarh : रविवार की रात रामगढ़ घाटी में एक टेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गया. इस हादसे में टेलर पर लोड पाइप सड़क पर बिखर गये, जिसके कारण सड़क के दोनों ओर करीब सात किलोमीटर तक जाम लग गया. रांची पटना मुख्य मार्ग (एनएच 33) पर आवागमन रुक गया.

पुलिस को लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा

घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस को लगभग तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा. पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद  एक ओर से (वन वे)आवागमन चालू कराया. इस घटना में टेलर के ड्राइवर व खलासी घायल हो गये. पुलिस   2 हाइड्रा मंगा कर सड़क पर बिखरे लोहे के पाइप से बने सामान हटाने में जुट गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही