Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : टैंकर ने खड़े ट्रक में मारी टक्‍कर, टैंकर चालक गंभीर

Advertisement
Advertisement
Topchachi :  तोपचांची थाना क्षेत्र के बड़ा गुरुद्वारा के समीप रविवार, 17 अप्रैल को टैंकर (नंबर NL01AA 4082) ने रोड किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया. हादसे में टैंकर चालक घंटों ट्रक में फंसा रहा. ग्रामीणों के सहयोग से चालक को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में घटना की सूचना तोपचांची पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर के जरिए ट्रक व टैंकर की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला. उसकी स्‍थि‍ति गंभीर है. उसे इलाज के लिए पुलिस ने धनबाद भेजा है. उल्‍लेखनीय है कि तोपचांची में कुछ दिन पहले भी टैंकर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया था जिसमें कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291297&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : प्रिंस खान को खाने के लाले पड़ गए हैं, व्यवसायी नहीं डरें -एसएसपी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही