Search

 
 
 

लातेहार : औरंगा नदी पुल पर दुर्घटना, दो घंटे तक लगा रहा जाम

 
Latehar : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में न्यू टाउन हॉल के पास अवस्थित औरंगा नदी पुल पर रविवार की दोपहर एक दुर्घटना हो गयी. इस दुर्घटना के बाद तकरीबन दो घंटे तक पुल से आवामन बाधित रहा. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तरवाडीह ग्राम निवासी वीरेंद्र साहू अपनी कार से आवश्यक कार्य के लिए लातेहार शहर जा रहे थे. इसी दौरान पुल पर एक अनियंत्रित वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी कार पुल की रेलिंग से टकरा गई. हालांकि इस दुर्घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. लेकिन इस दौरान तकरीबन दो घंटे तक पुल से आवागमन बाधित हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम से परेशान लोगों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी आशुतोष कुमार को दी. बाद में जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त कार को पुल पर से हटाया गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो पाया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-two-criminals-arrested-for-arson-and-assault-at-bridge-construction-site-two-absconding/">लातेहार

: पुल निर्माण कार्य स्थल पर आगजनी और मारपीट करने पहुंचे दो अपराधी गिरफ्तार, दो फरार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही