Hazaribagh News: बरही टोल प्लाजा के करीब बराकर पुल पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान बेलाही निवासी प्रयाग ठाकुर की पत्नी के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, चौपारण-हजारीबाग टोल प्लाजा के पास शुक्रवार शाम बराकर पुल पर महिला टैंकर की चपेट में आ गई. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. दुर्घटना में शामिल टैंकर का रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश का है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. घटना के बाद आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.