Ranchi: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के शहजानंद चौक के पास बुधवार की शाम टाटा टियागो और 407 ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई. दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद शहजानंद चौक से हरमू चौक के बीच थोड़ी देर के जाम की स्थिति बन गई. घटना की सूचना पर हटिया डीएसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने वाहनों को हटावाया. डीएसपी ने बताया कि गाड़ियों के नंबर से इनके मालिक का पता लगाया जाएगा और जरुरी कार्रवाई की जायेगी.
हरमू-सहजानंद रोड पर एक्सीडेंट, कोई हताहत नहीं
Last Updated: May 29, 2024 12:00 AM (IST)