Search

 
 
 

NH-32 पर हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार के दोनों पैर कुचले, हालत गंभीर

सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुरुलिया-धनबाद मुख्य मार्ग NH-32 पर पितकी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे परिवार के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
 

Seraikela-Kharsawan  :  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. पुरुलिया-धनबाद मुख्य मार्ग NH-32 पर पितकी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे परिवार के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

 

जानकारी के अनुसार नीमडीह थाना क्षेत्र के चिंगड़ीडीह गांव निवासी 45 वर्षीय कालिया गोप आज रविवार सुबह राशन कार्ड से चावल और गेहूं लेने डीलर के पास गए थे, राशन लेकर साइकिल से घर लौटने के दौरान पुरुलिया की ओर से जमशेदपुर जा रहे ट्रेलर (संख्या JH05 070607) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगते ही कालिया गोप सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर का अगला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया. हादसे में उनका एक पैर पूरी तरह कुचल गया, जबकि दूसरे पैर में भी गंभीर चोट आई है.  

 

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल स्टेशन के आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को पकड़ लिया. बाद में चालक को नीमडीह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कालिया गोप अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं. उनके परिवार में वृद्ध मां, दो पुत्र और एक पुत्री हैं. हादसे में दोनों पैरों के गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट गहराने की आशंका है.

 

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने NH-32 स्थित पितकी गेट को दुर्घटना संभावित स्थान बताते हुए यहां स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है.

 

 ग्रामीणों का कहना है कि इसी स्थान पर पहले भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं.  नीमडीह पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही