Search

 
 
 

पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऑयल टैंकर में लगी आग, चार लोगों की मौत, तीन घायल

 
Pune :   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हो गया. यहां खंडाला घाट के पास आज एक केमिकल ऑयल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसके बाद टैंकर में आग लग गयी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि तीन लोग घायल हो गये. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर काबू पा लिया गया है. इस हादसे की वजह से इस मार्ग पर पिछले ढाई घंटे से यातायात ठप है. एक्सप्रेसवे वे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/daily-and-contract-workers-of-ranchi-municipal-corporation-will-go-on-indefinite-strike-from-tomorrow/">रांची

नगर निगम के दैनिक और संविदा कर्मी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेंगे)

आग लगने  से रास्ते में बिखर गया केमिकल

अधिकारियों के अनुसार, टैंकर कोई रासायनिक पदार्थ लेकर जा रही थी. तभी लोनावाला और खंडाला के बीच टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और उसमें आग लग गयी. आग लगने की वजह से विस्फोट हो गया. विस्फोट से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों और लोगों पर गिरने लगे. ऐसे में सड़क पर चल रहे तीन लोग समेत टैंकर पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि टैंकर में सवार दो लोग सहित एक अन्य घायल हो गये. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-why-jtet-exam-was-not-held-for-years-sought-answer-from-the-government/">हाईकोर्ट

ने पूछा वर्षों से JTET परीक्षा क्यों नहीं हुई, सरकार से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही