स्कैमः IAS छवि रंजन से ED शुक्रवार को करेगी पूछताछ
विवेकानंद कॉन्वेंट में लगा रक्तदान शिविर
[caption id="attachment_614552" align="alignnone" width="1152"]alt="विवेकानंद कॉन्वेंट में लगा रक्तदान शिविर" width="1152" height="648" /> विवेकानंद कॉन्वेंट में लगा रक्तदान शिविर[/caption] कोडरमा के चेचई, चाराडीह स्थित विवेकानंद कॉन्वेंट के निदेशक अनिल कुमार एवं सह निदेशक खुशबू गुप्ता ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. निदेशक खुशबू गुप्ता सहित दस शिक्षकों एवं कई अभिभावकों ने रक्तदान किया. रक्तदाताओं में खुशबू गुप्ता, उत्तम कुमार, राजीव रंजन, राहत अली, मुरारी मिश्रा, संजय बनर्जी, संतोष रजक, रमेश साव एवं संतोष साव शामिल हैं. अतिथियों की उपस्थिति में मुरारी मिश्रा एवं खुशबू गुप्ता ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद रामप्रवेश पांडेय उपस्थित रहे. शालिनी गुप्ता ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विवाह वर्षगांठ के अवसर पर जहां लोग घूमने-फिरने में मशगूल रहते हैं, वहीं आज यहां वैवाहिक वर्षगांठ मनाने का ये अनोखा तरीका देखने को मिल रहा है. यह त्याग की भावना आने वाले दिनों में समाज को एक नई सीख देगा. इस रक्तदान शिविर में पंचायती राज के ट्रेनर सुजीत नायक, समाजसेवी संतोष साव, इलियास अंसारी, प्रधानाचार्य राधेश्याम पंडित, शिक्षक अनुपम दास, चंदन कुमार, शिक्षिका रानी शर्मा, शिवानी पाठक, सुचित्रा सिन्हा, सुगंधा पाठक, निशा भारती, पूजा यादव एवं कविता श्रीवास्तव समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को 4 विकेट से हराया
alt="" width="1280" height="576" /> झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे हैं इंटर डिस्टिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को चतरा और पश्चिमी सिंहभूम के बीच मैच खेला गया. यह मैच कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला गया. इस मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने चतरा को 4 विकेट से हरा दिया. चतरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए. जिसमें सचिन ने सर्वाधिक 68 रन और रोहित ने 16 रन की पारी खेली. गेंदबाजी करते हुए पश्चिम सिंहभूम की ओर से अनीश, रितिक और पीयूष ने दो-दो विकेट लिए. बाद में बल्लेबाजी करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने 29 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया. जिसमें रितिक ने 33 रन, अर्चित साकेत और अमर्त्य ने 20 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए चतरा की ओर से पीयूष ने 3 विकेट और विजय ने 2 विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच पश्चिमी सिंहभूम के रितिक सेठ को मिला. मौके पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार, स्कोरर गजेंद्र कुमार, केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू ,आलोक पांडेय, सुमन कुमार, सोनू खान, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, संतोष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, आशीष यादव, रोहित भारती, विजय शर्मा सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-issued-the-last-order-to-kill-traders-panic-due-to-threats/">PLFI
ने जारी किया मौत के घाट उतारने का आखिरी फरमान, धमकी से व्यापारियों में दहशत [wpse_comments_template]

Leave a Comment