Search

 
 
 

सीएजी रिपोर्ट के अनुसार एनडीए सरकार में हुआ घोटाला : ममता देवी

 
ईडी की कार्रवाई पर रामगढ़ की पूर्व विधायक ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना ‘घोटाले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नहीं दिया किसी तरह का बयान’ ‘घोटाले में लिप्त लोगों पर ईडी क्यों नहीं कर रही कार्रवाई’ Hazaribagh : रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी ने कृष्ण वल्लभ आश्रम हजारीबाग में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है. कैग ने मोदी सरकार के सात घोटाले की पुष्टि की है. प्रधानमंत्री मोदी की नाक के नीचे धांधली हो रही है. उन्होंने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट की बिडिग प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा हुआ है. द्वारिका एक्सप्रेस में सड़क बनाने में भारी धांधली हुई है.18 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर से 250 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर लागत पहुंच गई. आयुष्मान भारत में मृत लोगों को जीवित दिखाकर भुगतान किया गया, अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने का घोटाला और टोल नियम का उल्लंघन किया गया. एनएचएआई ने गलत तरीकों से यात्रियों से 132 करोड रुपए वसूले गए. विमान इंजन की डिजाइन प्रोडक्शन में159 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. ग्रामीण विकास मंत्रालय में वृद्ध, दिव्यांग और विधवा पेंशन योजनाओं के पैसे अन्य योजनाओं के प्रचार में खर्च कर दिए गए. इसे भी पढ़ें :डुमरी">https://lagatar.in/dumri-by-election-india-alliances-first-fire-test-constituent-rjd-will-hold-meeting-before-campaigning-jdus-stand-not-clear/">डुमरी

उपचुनाव : इंडिया गठबंधन की पहली अग्नि परीक्षा, घटक राजद प्रचार से पहले करेगा बैठक, जदयू का रुख स्पष्ट नहीं

लिप्त सभी लोगों पर कारवाई हो- ममता देवी

ममता देवी ने प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कई घोटाले का पर्दाफाश कैग की रिपोर्ट में हुआ है. इसमें लिप्त सभी लोगों पर कारवाई भी होनी चाहिए. उन लोगों पर ईडी का रेड भी होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदारी की बात कहते हैं, लेकिन उनके ही कार्यकाल में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, बजरंग महतो, प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा, अशोक देव, कृष्ण देव प्रसाद सिंह, उपेंद्र रॉय दिलीप कुमार रवि, चंद्रशेखर आजाद, तस्लीम अंसारी, सुनील अग्रवाल, विजय कुमार सिंह, डॉ भैया असीम कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-mayank-of-aman-sahu-gang-denied-involvement-in-incident-demanding-extortion-from-a-vehicle-dealer/">रांची:

अमन साहू गिरोह के मयंक का वाहन कारोबारी से रंगदारी मांगने की घटना में संलिप्तता से इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही