Search

 
 
 

आदिवासी परंपरा के अनुसार मसना में हुआ डॉ करमा उरांव का अंतिम संस्कार

 
  • सीएम के दूत के रूप में रांची डीसी, एसएसपी किशोर कौशल सहित कई नेता पहुंचे
  • सामाजिक संगठनों के अगुवा भी हुए शामिल
Ranchi : झारखंड के प्रमुख शिक्षाविद् एवं आदिवासी नेता डॉ करमा उरांव के पार्थिव शरीर का सोमवार को आदिवासी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया. मोरहाबादी स्थित एदलहातू मसना में हुए अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूत के रूप में रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं एसएसपी कौशल किशोर पहुंचे. भाजपा विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, अजय नाथ शाहदेव, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, देवकुमार धान, सरना धर्म गुरु बंधन तिग्गा समेत शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री का रांची से बाहर होने के कारण सीएम के दूत के रूप में उपायुक्त एवं एसएसपी ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12-5.jpeg"

alt="" width="768" height="1024" />

मुख्यमंत्री ने शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना में कहा है कि महान शिक्षाविद तथा आदिवासी उत्थान के प्रति हमेशा सजग रहने और चिंतन करने वाले डॉ करमा उरांव जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. डॉ करमा उरांव से कई विषयों पर मार्गदर्शन मिलता था. उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.

परिजन समेत कई लोग हुए शामिल

डॉ करमा उरांव के दामाद सन्नी उरांव व अन्य परिजन समेत पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, बबलू मुंडा, प्रेम शाही मुंडा, डॉ हरि उरांव, प्रेमशाही मुंडा, निरंजन हेरेंज, लक्ष्मी नारायण मुंडा, शिवा कच्छप, कुंदरसी मुंडा, रवि तिग्गा, प्रो हरि उरांव, नारायण उरांव, एस अली, झामुमो नेता अंतु तिर्की व रांची विश्वविद्यालय के कई शिक्षाविद शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-power-system-failed-in-a-gust-of-storm/">रांची

: आंधी के एक झोंके में पावर सिस्टम हुआ फेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही