Search

झारखंड वनांचल ग्रामीण बैंक हैदरनगर के कर्मचारियों की मनमानी से खाताधारक परेशान

Hussainabad : हैदरनगर के झारखंड वनांचल ग्रामीण बैंक में इन दिनों अव्यवस्था का आलम है. अपनी जमा रकम की निकासी और नगद जमा करने आने वाले खाताधारकों के साथ बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों दुर्व्यवहार करते हैं. यह आरोप बैंक के खाताधारकों ने लगाया है. ग्राहकों का कहना है कि छोटे-छोटे कार्यों के लिए बैंक कर्मचारी द्वारा खाताधारकों को तीन से चार घंटे इंतजार कराया जाता है, तब जाकर उनका काम होता है. शुक्रवार को शहर के संतोष चंद्रवंशी अपने वृद्ध, बीमार व बैंक पहुंचने में असमर्थ चाचा के खाते से पैसे को निकलने के लिए बैंक गए. अनुरोध करने के बाद कर्मचारियों ने खाताधारक को बैंक लाने की बात कह दी. जिसपर हंगामा खड़ा हो गया. खूब तू-तू, मैं-मैं हुई. इसके बाद जिला के बड़े बैंक कर्मचारी के फोन करने पर कर्मचारी ने घर जाकर वृद्ध के पैसे की निकासी की. ग्राहकों का आरोप है कि डिमांड ड्राफ्ट का फॉर्म व बैंकर्स चेक होने के बावजूद बहाना बना दिया जाता है कि बैंक में स्टेशनरी नहीं है. ग्राहकों को एक बैंक से दूसरे बैंक दौड़ाया जाता है. कई ग्रामीण दूर-दराज से आते हैं, ताकि बैंक में समय पर राशि मिल सके, लेकिन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों के रवैया के कारण उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-accused-tanveer-sent-to-judicial-custody/">मॉडल

लव जिहाद मामला: आरोपी तनवीर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp