Search

रेल हादसे पर मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए: कांग्रेस

 New Delhi :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के बक्सर में हुए रेल हादसे पर को दुख जताया और कहा कि इस तरह की दुर्घटना पर रेल मंत्रालय और केंद्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए. खड़गे ने इस हादसे में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.    नेशनल">http://https-lagatar-in-category-desh-videsh">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
 

नई दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में डीरेल होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गँवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र…

— Mallikarjun Kharge (@kharge) October">https://twitter.com/kharge/status/1712302412286054805?ref_src=twsrc%5Etfw">October

12, 2023 center;">कांग्रेस के कार्यकर्ता पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, नयी दिल्ली से असम जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के बिहार के बक्सर में पटरी से उतर जाने की खबर बेहद पीड़ादायक है. इस भयावह हादसे में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं. उन्होंने कहा, हम मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पीड़ितों को हर मुमकिन मदद पहुंचाएं.

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे  रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गये

खड़गे ने कहा कि जून 2023 की बालासोर रेल दुर्घटना के बाद ये ट्रेन के पटरी से उतरने का दूसरा बड़ा हादसा है. रेल मंत्रालय व केन्द्र सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए. दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे बुधवार रात को बिहार के बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गये जिससे कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment