Search

 
 
 

अकाउंटेंट संजय हत्याकांड : बिल्डर कमल भूषण की बेटी को भेजा गया जेल, शूटरों को दिए थे पैसे

 
Ranchi : बिल्डर कमल भूषण (मृत) के अकाउंटेंट संजय सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने कमल भूषण की बेटी यामिनी को जेल भेज दिया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यामिनी को मगंलवार को गिरफ्तार कर लिया था. आरोप है कि संजय हत्याकांड को अंजाम देने वाले भाड़े के हत्यारे को यामिनी ने ही नगद रुपये उपलब्ध करवाए थे. यामिनी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल कुजूर की पत्नी है और कमल भूषण की पुत्री भी है. संजय सिंह की हत्या मामले की तफ्तीश शूटरों के गिरफ्तार होने के बाद भी जारी थी. पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी कि संजय सिंह की हत्या में यामिनी की संलिप्तता भी रही थी. यामिनी ने ही आरोपी राहुल और रोहित कुजूर के कहने पर संजय की हत्या करने वाले शूटरों को पैसा दिया था. गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में यामिनी ने पुलिस के समक्ष शूटरों को पैसे देने की बात स्वीकार की है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/nishikant-dubey-said-in-lok-sabha-license-permit-kota-raj-and-lootraj-during-the-time-of-congress-ramrajya-in-modi-government/">

 लोकसभा में बोले निशिकांत दुबे, कांग्रेस के समय लाइसेंस परमिट कोटा राज और लूटराज था,  मोदी सरकार में रामराज्य

क्या है मामला

जमीन कारोबारी कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय सिंह की अपराधियों ने पांच जुलाई 2023 रातू रोड गलैक्सिया मॉल के सामने काली मंदिर लेन में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने अपराधी संदीप कुमार प्रसाद, आकाश कुमार वर्मा, विवेक कुमार शर्मा, सुशीला कुजूर, साहिल बाड़ा के अलावा सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. इस मामले के मुख्य आरोपी राहुल कुजूर और डब्लू कुजूर जेल से ही साजिश रची थी. इससे पहले 30 मई 2022 को जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या भी राहुल कुजूर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कर दी थी. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी जमीन कारोबारी कमल भूषण की दो साल पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. दरअसल राहुल कुजूर ने जमीन कारोबारी की पुत्री यामिनी से शादी कर ली थी. इसको लेकर दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो गयी थी. इसी क्रम में जमीन कारोबारी ने राहुल की हत्या करने की धमकी दी थी. इसी वजह से राहुल ने शूटरों के जरिए कमल की 30 मई 2022 को रातू रोड में गोली मारकर हत्या करवा दी थी. इसे भी पढ़ें -BREAKING">https://lagatar.in/breaking-hemant-soren-will-have-to-answer-eds-questions-for-five-days-court-approves-remand/">BREAKING

: हेमंत सोरेन को पांच दिनों तक ED के सवालों का देना होगा जवाब, कोर्ट ने दी रिमांड की मंजूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही