Search

 
 
 

अपर बाजार निवासी राजेश कसेरा का आरोप- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रकाश रूंगटा ने लिया ट्रेड लाइसेंस

 
Ranchi: अपर बाजार निवासी राजेश कसेरा ने रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन कर फर्जीवाड़े की जानकारी दी. उन्होंने प्रकाश रूंगटा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फर्जी स्टांप पेपर निकला और  जाली एग्रीमेंट से ट्रेड लाइसेंस हासिल कर लिया. राजेश ने कहा, हरिबक्स पोद्दार जिनका निधन 10 मई 1973 को हुआ था, वो रिश्ते में उनके नाना हैं, उनकी मृत्यु के 50 साल बाद जालसाजों ने उनके नाम से फर्जी स्टाम्प पेपर निकाल लिया. साथ ही उनका नकली हस्ताक्षर करके फर्जी लीज एग्रीमेंट बनाया, और ऐसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर रांची नगर निगम से फर्जी ट्रेड लाइसेंस ले लिया. इसकी सूचना उन्हें मिली है. इसके बाद वो परेशान चल रहे हैं. इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर स्वर्गीय हरिबक्स पोद्दार के कानूनी उत्तराधिकारी राजेश कसेरा ने रांची नगर निगम और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है. इस संबंध में रांची नगर निगम के आयुक्त को शिकायत भेजी गई है. इसके अनुसार, झारखंड सरकार की वेबसाइट झारनिबंधन से प्राप्ति संख्या Gade8491539eabb925cd के माध्यम से इसे निकाला गया. इसकी पुष्टि वेबसाइट से हो चुकी है. इसमें प्रथम पार्टी में बतौर स्वर्गीय हरिबक्स पोद्दार और द्वितीय पार्टी में प्रकाश रूंगटा का नाम है. ऐसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर रांची नगर निगम को गुमराह करके होजियरी कलेक्शन` के नाम से फर्जी ट्रेड लाइसेंस लेने की बात भी सामने आ रही है. यह फर्जी लीज एग्रीमेंट अपर बाजार स्थित मारवाड़ी टोला के रहने वाले राजेश कसेरा की पैतृक संपत्ति होल्डिंग संख्या 779 पर निर्मित तीनमंजिला भवन से संबंधित है. निर्मित लगभग 100 वर्गफीट दुकान हेतु फर्जी तौर पर दस्तावेज बनाए जाने की जानकारी मिली है. यह फर्जी एग्रीमेंट 9 जनवरी 2023 से दिनांक 9 जनवरी 2025 तक की अवधि के लिए बनाया गया है. साथ ही, फर्जीवाड़ा करके कोमल रूंगटा के नाम से जाती बिजली बिल बनाने की बात सामने आई है. ऐसे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी नंबर प्राप्त करने की भी सूचना मिल रही है. इसे पढ़ें-अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/district-level-program-on-international-womens-day-national-safety-day-celebrated-in-ntpc/">अंतरराष्ट्रीय

महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, एनटीपीसी में मना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 
राजेश कसेरा ने रांची नगर निगम से समुचित जांच करके संबंधित दस्तावेजों मांग कि है ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके. उन्होंने होजियरी कलेक्शन` के नाम से जारी ट्रेड लाइसेंस के साथ प्रस्तुत `लीज एग्रीमेंट` एवं अन्य दस्तावेजों की जांच करके उनकी प्रतिलिपि मांगी है. अगर उक्त ट्रेड लाइसेंस हेतु फर्जी एग्रीमेंट, फर्जी बिजली बिल इत्यादि का दुरूपयोग किया गया हो तो उक्त ट्रेड लाइसेंस को तत्काल निरस्त करके संबंधित जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने का उन्होंने अनुरोध किया गया है. फिलहाल प्रकाश रूंगटा का पक्ष नहीं मिल सका है. उनकी प्रतिक्रिया आने पर प्रकाशित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-snmmch-sweepers-on-strike-patients-upset-due-to-filth-in-wards/">धनबाद

: एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मी हड़ताल पर, वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही