Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भोजपुर: एक्ट्रेस ने भोजपुरी कलाकार प्रमोद पर लगाए यौन शोषण के आरोप

Bhojpur: एक एक्ट्रेस ने भोजपुरी कलाकार प्रमोद प्रेमी यादव पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने प्रमोद के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए उदवंतनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार पीड़िता ने डेढ़ महीने पहले आवेदन दिया था. लेकिन इस पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला की निवासी है. पीड़िता साल 2012 में अपनी एक सहेली के साथ पहली बार आरा आई थी, जहां प्रमोद का प्रोग्राम चल रहा था.
उसी दिन उसकी प्रमोद से मुलाकात हुई थी. उसके बाद से पीड़िता लगातार प्रमोद के संपर्क में रही. उसके बाद से प्रमोद और पीड़िता ने स्टेज प्रोग्राम से लेकर गानों के एल्बम और कई फिल्मों में साथ काम किया. इसी बीच साल 2013 प्रमोद ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से संबंध भी बनाया. पीड़िता ने बताया कि उसने प्रमोद के साथ साल 2015 में बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर काली मंदिर में शादी की थी. इसके बाद दोनों ने कई एल्बम में एक साथ काम किया. पीड़िता ने बताया कि लॉकडाउन के लास्ट में मुझे प्रमोद की शादी के बारे में पता चला. इसके बाद से दोनों के रिश्ते खराब होते चले गये. पीड़िता इन सारे मामलों को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांगकर न्याय की गुहार लगा रही है.
इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम

बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही