Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के जोड़ा तालाब स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चेन छिनतई के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस ने हरिहर सिंह रोड स्थित मंडा टांड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे. पीछा करने पर पुलिस ने एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार कुमार के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के रहने वाला हैं. प्रवीण कुमार के पास से उसके पास से एक सोने जैसा गले का चेन बरामद किया गया.
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की गई थी. पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथी झारखंड के विभिन्न जिलों में घूम-घूमकर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे.
जांच में इनके द्वारा रांची के सदर और लालपुर थाना क्षेत्रों में भी चेन छिनतई की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई है. साथ ही, इसी बाइक का इस्तेमाल लुधियाना और मोहाली में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं में किए जाने की जानकारी मिली है.
छापेमारी में पुलिस ने अपराधियों के पास से चोरी की गई सामान जैसा जो जब्त किया है, जिसमें चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक सोने का चेन शामिल है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment