Bokaro News: बोकारो के सेक्टर-6 थाना पुलिस ने दुकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से चोरी की गई नकदी बरामद की है.
इसे भी पढ़ें:
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-5/डी धोबी मुहल्ला निवासी संजीत कुमार के लिखित आवेदन पर श्री साईं जनरल स्टोर में चोरी को लेकर 6 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया था. अज्ञात चोरों ने दुकान का एलवेस्टर तोड़कर नकदी चोरी की थी.
गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने रवि हरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया था.
छापेमारी टीम में एसआइ राम राज महतो, एसआइ जैनेन्द्र कुमार सिंह, गृह रक्षक संतोष कुमार और चालक सोनू कुमार सिंह शामिल थे. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

