Search

 
 
 

रांचीः सिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी भगवान दास गिरफ्तार

Ranchi News : पुलिस ने भगवान दास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भगवान दास.
  • 18 अक्टूबर की रात जंगल से बरामद हुआ था शव.
  • आरोपी ने फोन करके बुलाया, फिर रेप कर हत्या कर दी थी.

Ranchi : रांची के सिल्ली (मुरी ओपी क्षेत्र) में 17 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम भागवत महतो उर्फ भगवान दास है. वह मारदू गांव का रहने वाला है.

 

पुलिस ने भगवान दास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भगवान दास के खिलाफ दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसकी निशानदेही पर मोबाइल व कपड़े बरामद किया गया है.

 

उल्लेखनीय है कि गत 18 अक्टूबर की रात युवती मेला घूमकर लौट रही थी. लेकिन वह घर नहीं लौटी. परिजनों ने काफी तालाश की. उसका शव छापरगढ़ा स्थित जंगल में रात के क़रीब 9.35 बजे मिला था.

 

आरोप है कि मेला से लौटते वक्त रास्ते में ही भगवान दास ने युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसकी हत्या गला दबाकर कर दी. हत्या करने के बाद उसने शव को जंगल में फेंक किया और खुद गायब हो गया. 

 

घटना के बाद सिल्ली इलाके में आक्रोश था. पुलिस ने आरोपी का पता लगाने और गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी ने दो दिनों के भीतर आरोपी भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया. 

 

भगवान दास ने पुलिस को बताया है कि उसने फोन करके युवती को बुलाया था. फिर उसके साथ संबंध बनाया और उसकी हत्या कर दी. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने हत्या क्यों की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही